20 Apr 2024, 14:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जमानत मिलने के बाद फरार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 4:13PM | Updated Date: Jun 10 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि सेनेगल कोर्ट ने रवि पुजारी को सशर्त जमानत दी थी और उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। लेकिन खबर है कि पुजारी जमानत मिलने के बाद से ही देश छोड़कर फरार हो गया था। रवि पुजारी को पकड़ने के लिए सेनेगल पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। रवि पुजारी को इसी साल 21 जनवरी को सेनेगल में इंडियन एजेंसी के इनपुट पर रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया था। 
 
भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर सेनेगल में मौजूद डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार किया गया था। रवि पुजारी पिछले काफी समय से अफ्रीकी देश सेनेगल में रह रहा था और भारतीय एजेंसियां लगातार उस पर नजर रखे हुई थीं। रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई थीं। 
 
बता दें कि रवि पुजारी पर भारत में कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में रवि पुजारी के खिलाफ कुल 78 केस दर्ज हैं। इनमें से 49 मामलों में उसका सीधा जुड़ाव सामने आया है। पुलिस ने दो किस्तों में पुजारी के 21 मामलों का अंग्रेजी में अनुवाद करवाकर दिल्ली भेजा था। वहां से इसका फ्रेंच भाषा में अनुवाद कर सेनेगल भेजा गया था। इन 21 केसों में ज्यादातर का इनवेस्टिगेशन मुंबई क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ ने किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »