25 Apr 2024, 23:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कठुआ गैंगरेप मर्डर केस में मास्टरमाइंड सांझी राम सहित 6 दोषी करार - 1 रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 12:48PM | Updated Date: Jun 10 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू कश्मीर के कठुआ में पिछले साल जनवरी में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फैसला आ गया है, मामले में 7 आरोपियों में से 6 को दोषी पाया गया है। कोर्ट ने मास्टरमाइंड सांझी राम को दोषी करार दिया है। इनके अलावा दीपक खजूरिया, प्रवेश, तिलक राज, सुरेंद्र और आनंद दत्ता को भी दोषी करार दिया गया है।
 
विशाल नाम के एक आरोपी को छोड़ दिया गया है।
बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर सहित पूरे देश को हिला देने वाला यह जघन्‍य कांड जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ में हुआ था। जहां 8 साल की एक बच्‍ची को पिछले साल जनवरी में अगवा कर लिया गया था। आरोप है कि बच्‍ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसे चार दिन तक बेहोश रखा गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी।
 
मामले में रोजाना आधार पर सुनवाई पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट में जिला और सत्र अदालत में पिछले साल जून के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी। खबर के अनुसार, उच्चतम न्यायालय ने मामले को जम्मू कश्मीर से बाहर भेजने का आदेश दिया था जिसके बाद जम्मू से करीब और कठुआ दूर पठानकोट की अदालत में मामले को भेजा गया। शीर्ष अदालत का आदेश तब आया जब कठुआ में वकीलों ने अपराध शाखा के अधिकारियों को इस सनसनीखेज मामले में आरोपपत्र दाखिल करने से रोका था।
 
अपराध शाखा ने इस मामले में ग्राम प्रधान सांजी राम, उसके बेटे विशाल, किशोर भतीजे तथा उसके दोस्त आनंद दत्ता को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों दीपक खजुरिया और सुरेंद्र वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। सांजी राम से  चार लाख रुपये लेने और महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने के मामले में हैड कांस्टेबल तिलक राज एवं एसआई आनंद दत्ता को भी गिरफ्तार किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »