26 Apr 2024, 02:10:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी - इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 8:26AM | Updated Date: Jun 6 2019 8:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक 5 जून को पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज गर्म हवाएं (लू) चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा, मराठवाड़ा और तेलंगाना में गर्म हवाओं का दौरा जारी रहेगा।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों और केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
 
इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं विदर्भ, दक्षिण हरियाणा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »