25 Apr 2024, 21:38:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

7 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 4:49PM | Updated Date: Jun 4 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूरे भारत में इस वक्त गर्मी ने उत्पात मचा रखा है, हर किसी को अब बस मॉनसून की पहली बारिश का इंतजार है, ऐसे में अब राहत की खबर भारतीय मौसम विभाग ने दी है, आईएमडी के मुताबिक अगले 96 घंटों में केरल में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि 7 जून को मॉनसून केरल पहुंचेगा।
 
मॉनसून की शुरुआत के बाद ही हम ओडिशा के बारे में बताएंगे वैसे अगले 24 घंटे में उत्तर और दक्षिण ओडिशा में ठंडी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वैसे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य की 15 जिलों में आज बारिश भी हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मॉनसून के बादल अरब सागर के दक्षिणी छोर तक पहुंच चुका है और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र समेत बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के काले बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि इस साल देश का प्रमुख दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून के अपने सामान्य आगमन से 6 दिन की देरी के साथ दस्तक देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »