20 Apr 2024, 18:00:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज सियाचिन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - आर्मी चीफ बिपिन रावत भी होंगे साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 11:19AM | Updated Date: Jun 3 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सियाचिन पहुंच रहे हैं। देश के इतिहास में ये पहला मौका है जब पदभार संभालने के बाद सबसे पहले कोई रक्षा मंत्री दुनिया के सबसे ऊंचे और मुश्किल भरे रण क्षेत्र में जा रहा हो। उनके साथ इस दौरे पर आर्मी चीफ बिपिन रावत भी हैं। वह दोनों यहां बेस कैंप में नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा फोर्टीन कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और जवानों से भी मुलाकात होनी है।
 
राजनाथ सिंह जिस पोस्ट पर जा रहे हैं वहां दिन में भी तापमान शुन्य से करीब 40 डिग्री कम होता है। यहां मौसम कब मौत में बदल जाए कोई नहीं जानता। सियाचिन में देश की सबसे ऊंची सरहद है और हिमालय की गोद में मौजूद सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे खतरनाक जंग का मैदान है। इसके एक ओर पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ चालबाज चीन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »