25 Apr 2024, 12:56:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ट्विटर को कहा अलविदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:24PM | Updated Date: Jun 2 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विंग की मुखिया दिव्या स्पंदना ने हाल ही में ट्विटर को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद से उन्हें लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। दिव्या के ट्विटर हैंडल पर कोई ट्वीट नहीं दिख रहा है, उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया है, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया बायो में भी कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का परिचय भी हटा लिया था।। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग का हिस्सा हैं या नहीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से भी उन्हें लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
 
दिव्या के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट गायब होने के बाद दिव्या की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि एएनआई के सूत्र ने बताया कि दिव्या स्पंदना अब सोशल मीडिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन खुद स्पंदना ने इस खबर को खारिज कर दिया है और उन्होंने कहा की आपका सूत्र गलत है। उधर कांग्रेस की ओर से भी दिव्या स्पंदना के बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है।
दरअसल जिस तरह से कांग्रेस के सोशल मीडिया की उपस्थिति पिछले कुछ समय में बढ़ी है उसका श्रेय दिव्या स्पंदना को जाता है। भारतीय जनता पार्टी को सोशल मीडिया पर काफी मजबूत माना जाता है, ऐसे में कांग्रेस को सोशल मीडिया पर मजबूती से आगे बढ़ाने में दिव्या का बड़ा योगदान है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »