20 Apr 2024, 17:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JDU नेता केसी त्यागी बोले - भविष्य में भी BJP में शामिल नहीं होंगे हम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:20PM | Updated Date: Jun 2 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के कई विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, मुख्यमंत्री ने इस सिलसिले में शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात भी की थी, राज्यपाल ने आज सुबह 11. 30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई , शपथ लेने वाले सभी 8 मंत्री जेडीयू से ही हैं, मोदी के कैबिनेट में एक भी भाजपा या लोजपा का सदस्य नहीं है, जिसके बाद मीडिया में खबरें प्रसारित हो रही हैं कि नीतीश कुमार ने ऐसा करके मोदी सरकार से बदला लिया है। 
 
फिलहाल इस मसले पर कुछ ना कहते हुए जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को सिर्फ इतना कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, जगह खाली हुई थी इसलिए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, रही बात मोदी कैबिनेट की तो जो प्रस्ताव दिया गया था, वह जेडीयू को स्वीकार नहीं था, इसलिए जेडीयू ने तय किया है कि हम भविष्य में भी एनडीए सरकार में शामिल नहीं होंगे, यह हमारा आखिरी फैसला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »