25 Apr 2024, 19:31:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिजिजू ने हिमा से कहा, टोक्यो ओलंपिक के लिए रहें तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 3:31PM | Updated Date: Jun 1 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुक्रवार को ही खेल मंत्री का पदभार संभालने के बाद किरन रिजिजू ने भारतीय धाविका हिमा दास से टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए तैयार रहने और देश से पदक लाने के लिए कहा है। नवनियुक्त खेल मंत्री रिजिजू को बधाई देते हुए हिमा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘खेल मंत्रालय का जिम्मा संभालने के लिए आपको बहुत बधाई रिजिजू सर।’’ इसके जवाब में रिजिजू ने हिमा को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद हिमा, टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार रहें।’’ रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में खेल मंत्री बनाये गये हैं। पिछले कार्यकाल में पूर्व निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेल मंत्री थे। हिमा ने पिछले वर्ष जकार्ता में एशियाई खेलों में 400 मीटर में दौड़ 50.79 सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा वह पहली भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने आईएएएफ विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप में ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था और अगले वर्ष जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में भी पदक उम्मीद मानी जा रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »