29 Mar 2024, 07:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 11:25AM | Updated Date: Jun 1 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गयी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की संसद भवन में हुई बैठक में गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। गांधी सोलहवीं लोकसभा में भी संसदीय दल की नेता थी। उन्होंने कहा गांधी ने देश के सवा बारह करोड़ मतदाताओं द्वारा कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए उन्हें आभर जताया। कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट में जानकारी की कि अपने चुनाव पर सोनिया ने कहा है, “हम कांग्रेस पार्टी में विश्‍वास जताने के लिए 12। 13 करोड़ मतदाताओं का धन्‍यवाद करते हैं। ” 2019 के चुनाव में कांग्रेस को देशभर में इतने ही वोट मिले हैं। 

एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े हैं।  वहीं कांग्रेस नेता उनसे अपना फैसला बदलने की मांग कर रहे हैं।  कई प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफे पर भी अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस शर्मनाक हार के बाद पार्टी स्तर पर आमूल-चूल बदलाव करेगी ताकि लोगों के बीच संदेश जाए कि वह भी समय-समय पर बड़े बदलाव कर सकती है। सोमवार को राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।  दो दिन बाद ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें राहुल एसयूवी चला रहे हैं और उनका डॉगी पिडी कार की पिछली सीट पर बैठा है।  30 मई को राहुल गांधी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।  अब देखना यह है कि कांग्रेस से नेता विपक्ष किसे चुना जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »