24 Apr 2024, 04:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांप के साथ सोती है ये लड़की, भगवान शिव की है विशेष कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:36PM | Updated Date: May 31 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसी युवती की कहानी सामने आई है जिसके बिस्तर पर दो बार सांप दिखाई दिया है। घरवालों का मानना है कि उनकी बेटी पर भगवान शिव की विशेष कृपा है, इसलिए सांप उसे नहीं काटते। ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि खन्ना के कृष्णा नगर की रहने वाली युवती दविंदर कौर उर्फ रिम्पी के साथ घटित सच्ची घटना है जो लगातार 2 बार सांप के साथ सोने के उपरांत भी बच गई।
 
दविंदर कौर ने बताया है कि उसके परिवार के सभी सदस्य विदेश जा रहे भाई को छोड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए हुए थे। जब वह सुबह के करीब 8 बजे सोकर उठी तो उसने देखा कि उसके साथ बिस्तर पर लगभग 4 फुट का एक सफेद रंग का सांप भी सो रहा था। उसको देख वह काफी डर गई थी।
 
फिर भी उसने हिम्मत जुटाते हुए फ्रिज पर रखा अपना फोन उठाकर इस घटना की जानकारी अपनी मां हरभजन कौर व परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी। उस समय परिवार वाले राजपुरा पहुंच चुके थे। परिवार वालों ने घर पहुंचने के बाद किया देखा कि सांप रजाई के भीतर सो रहा था जिसे पकड़ने के उपरांत वे उसे खेतों में छोड़ आए।
 
एक दिन फिर गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे वो सोकर उठी तो उसी जगह पर उसके बिस्तर पर करीब 5 फुट लंबा सांप सोया हुआ था। शोर मचाने पर जब परिवार के सदस्य कमरे में आए तो सांप ने अपना फन उठाकर ज़ोर-ज़ोर फुंकारना शुरू कर दिया। बहुत ही मुश्किल से परिवार वालो ने किसी तरह से सांप को काबू करके उसे खेतों में छोड़ आये।
 
दविंदर कौर के अनुसार, उन्हें गुरुवार की रात 2-3 बार अपने साथ किसी चीज के होने का अहसास जरूर हुआ था, लेकिन उसने रात अधिक होने की वजह से लाइट चालू कर के नहीं देखा। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने उसे नहीं डंसा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »