20 Apr 2024, 16:55:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनसुख लाल मांडविया ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:08AM | Updated Date: May 31 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के सिंहासन पर दूसरी बार विराजमान होने के लिए नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ-साथ कई दिग्गज नेता और कुछ नए चेहरे भी शपथ ले सकते हैं। इसी क्रम में गुजरात से एक नाम उभरा है मनसुख लाल मंडाविया। नसुख लाल मंडाविया शपथग्रहण समारोह में साइकल से जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह फैशन नहीं, मेरा पेशन है। मैं संसद भी हमेशा साइकल से ही जाता हूं। यह इको फ्रेंडली है। इससे पेट्रोल बचता है और आप स्वस्थ भी रहते हैं। ल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से पिछली कैबिनेट में चार मंत्री को जगह मिली थी। इनमें हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, पुरुषोत्तम रूपाला, जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर और मनसुख लाल मांडविया के नाम शामिल थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »