29 Mar 2024, 07:57:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार में राजकुमार सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:02AM | Updated Date: May 31 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा प्रत्याशी राज कुमार सिंह दूसरी बार आरा के सांसद निर्वाचित हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा- माले प्रत्याशी राजू यादव को 1,43,612 मतों से पराजित किया। भाकपा- माले प्रत्याशी राजू यादव को कुल 4,14,668 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 5,58,280 मत प्राप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी जिले के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र अगिआंव को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाई है। केवल अगिआंव सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भाकपा- माले प्रत्याशी राजू यादव भाजपा प्रत्याशी पर है भारी पड़े। शेष छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी मतों की गिनती में आगे रहे।
 
21,373 मत पाकर नोटा तीसरे स्थान पर रहा। बाकी नौ प्रत्याशियों का जमानत जप्त हो गया। मतों की गिनती शुरू होने के साथ केवल प्रथम राउंड में भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव ने 2,000 मतों से बढ़त बनाई थी। उसके बाद से लगातार भाजपा प्रत्याशी भाकपा माले प्रत्याशी पर भारी पड़ते रहे और हर राउंड में काफी मतों के अंतर से आगे निकलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अंतिम दौर तक जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी को सात विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मत आरा विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुआ है। जबकि दूसरे नंबर पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र रहा। भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव को सर्वाधिक संदेश विधानसभा क्षेत्र में वोट मिला है। दूसरे नंबर पर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »