25 Apr 2024, 21:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरदीप सिंहपुरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:57AM | Updated Date: May 31 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी हरदीप पुरी को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। पिछली बार भी इस सीट से अरुण जेटली को शिकस्त मिली थी। भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हरदीप सिंह पुरी को मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में पुरी आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिये भी उन्होंने गुरुवार को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विदेश सेवा के 1974 बैच के अधिकारी रहे पुरी का जन्म 15 फरवरी 1952 को हुआ। वह बतौर राजनयिक विदेशों में अहम पदों पर कार्यरत रहे। उन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »