19 Apr 2024, 19:58:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:38AM | Updated Date: May 31 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राव इंद्रजीत ने लोकसभा चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसके बाद आज उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 3 लाख 86 हजार 256 वोट के बड़े अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव को हराया है। इसके साथ वह अपने पिता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह से भी आगे निकल गए और रिकॉर्ड पांचवीं बार सांसद निर्वाचित हुए। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम के वंशज राव इंद्रजीत सिंह 2014 के लोकसभा में 2 लाख 74 हजार 722 वोट से जीते थे।

1998 में वे लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। 1998 से 1999 के मध्‍य वह केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी समिति के सदस्‍य रहे। 2004 में वे दूसरी बार लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए 2004 से 2006 के मध्‍य वे विदेशी मामलों के केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे। 2006 से 2009 तक रक्षा सामग्री निर्माण के केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे। 2009 के लोकसभा चुनावों मे वे तीसरी बार चुने गए। 23 सितंबर 2013 को इंदरजीत ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »