20 Apr 2024, 06:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरविंद गनपत सावंत कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:31AM | Updated Date: May 31 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से मिलिंद मुरली देवड़ा को हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार भी वो लोकसभा चुनाव में हारे थे। इस बार उनको शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने 100067 वोटों से हराया है। इस चुनाव में मिलिंद मुरली देवड़ा को 321870 मिले, जबकि शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने 421937 वोट हासिल करके जीत दर्ज कर ली। 2014 में इस सीट से शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत ने 3,74,609 वोट पाकर जीत हासिल की।

दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा रहे जिन्हें 2,46,045 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर मनसे के बाला नांदगांवकर रहे. इन्हें 84,773 वोट मिले। चौथे स्थान पर मशहूर बैंकर मीरा सान्याल रहीं जिन्होंने आप पार्टी से चुनाव लड़ा था और 40,298 वोट पाए थे उसके बाद 1984 से 1996 तक यहां कांग्रेस के मुरली देवडा का एकछत्र राज रहा। 1996 में उनके तिलिस्म को बीजेपी की जयवंतीबेन मेहता ने तोड़ा लेकिन 1998 में फिर से मुरली देवड़ा को यहां से जीत हासिल हुई। 1999 में फिर जयवंतीबेन मेहता ने विजय हासिल की। 2004 में मुरली देवडा के बेटे मिलिंद देवडा ने कांग्रेस के टिकट पर लड़कर इस सीट को हासिल किया जो 2014 तक इनके पास रही. 2014 में शिवसेना के अरविंद सावंत ने कांग्रेस के हाथ से ये सीट छीन ली। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »