26 Apr 2024, 03:25:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:28AM | Updated Date: May 31 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मोदी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। माना जाता है कि यूपी की बड़ी जीत में महेंद्रनाथ पांडे का विशेष योगदान रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और भाजपा का यह प्रयोग बहुत सफल हुआ था। डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने पीएचडी की है। साथ ही उनके पास पत्रकारिता में भी एमए की डिग्री है। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी से हुई है। 1978 में वो बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री रह चुके हैं। वह साल 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद सियासी सफर शुरू हुआ। पहली बार 1991 में विधायक बने।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »