19 Apr 2024, 17:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी के बेहद खास हैं पीयूष गोयल कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:26AM | Updated Date: May 31 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने पिछली केंद्र सरकार में साल 2014 से 2017 तक बिजली, कोयला, नई और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्हें रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण पदभार सौंपा गया था।

गोयल पीएम मोदी के काफी विश्वस्त माने जाते हैं। केंद्र सरकार में मंत्री रहते उनकी कई योजनाओं की काफी सराहना की गई थी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल मंत्री और कोयला मंत्री का प्रभार संभालने वाले पीयूष गोयल एक सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गोयल ने साल 1984 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। अपने 35 साल लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »