19 Apr 2024, 18:06:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डॉ हर्ष वर्द्धन कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:24AM | Updated Date: May 31 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में दिल्ली को भी जगह दी है। चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। हर्षवर्धन लगातार दूसरी बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था।

चांदनी चौक लोकसभा से डॉ. हर्षवर्धन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल को 2 लाख 28 हजार 145 वोटों से हराया। हर्षवर्धन बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं। वह बीजेपी के टिकट पर 1993 में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और दिल्ली की पहली विधानसभा के सदस्य बने। 1996 में वे शिक्षा मंत्री बने। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »