29 Mar 2024, 03:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्मृति ईरानी दूसरी बार बनी मोदी सरकार में मंत्री ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:23AM | Updated Date: May 31 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रविवार शाम को होने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार सबकी नजरें स्मृति ईरानी पर लगी रहेंगी। लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी को बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। खास बात है कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में स्मृति ईरानी जब शपथ लेंगी तो उनके सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे होंगे।

स्मृति ईरानी को 2014 में अमेठी सीट हारने के बावजूद मंत्री पद दिया गया था। वे करीब दो साल तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रही। एक विवाद के चलते उन्हें दो साल से पहले ही इस मंत्रालय से हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें कम अहमियत वाला टेक्सटाइल मंत्रालय दे दिया गया। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी सौंपा गया, लेकिन यहां पर भी वे फेक न्यूज को लेकर दिए अपने एक आदेश के चलते विवादों में घिर गई। पीएम मोदी ने उन्हें इस मंत्रालय से हटा दिया था।माना जा रहा है कि इस बार उन्हें कैबिनेट में अहम मंत्रालय सौंपा जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »