20 Apr 2024, 03:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार में अर्जुन मुंडा मंत्री बने, 3 बार रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:21AM | Updated Date: May 31 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार मोदी सरकार में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जिसमें अर्जुन मुंडा का नाम भी शामिल हैं। अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 35 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभाला था और देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया था।

वो झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। झारखंड में अर्जुन मुंडा भारतीय जनता पार्टी का बड़ा चेहरा है। वर्तमान में वो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। अर्जुन मुंडा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में 3 मई 1968 को गणेश मुंडा और साइरा मुंडा के यहां हुआ था। उन्होंने जमशेदपुर से हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने इग्नू से बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम में डिप्लोमा हासिल किया। उनके तीन बच्चे हैं. उन्होंने साल 1980 में राजनीति में कदम रखा और आगे बढ़ते रहे। जब वो राजनीति में आए, उस समय अलग झारखंड आंदोलन चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »