23 Apr 2024, 16:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 11:54PM | Updated Date: May 30 2019 11:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान के राजपूत परिवार से आने वाले शेखावत का महरौली के सीकर से पुश्तैनी जुड़ाव रहा है।  उनके पिता शंकर सिंह शेखावत राज्य के प्रशासनिक अधिकारी थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शेखावत ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2 लाख वोटों से मात दी। जिससे राजस्थान के सीएम को धक्का लगा। शेखावत ने यह चुनाव 2, 74, 440 वोटों से जीता। गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से दूसरी बार सांसद बने हैं।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को हरा कर राजस्थान की सबसे हॉट सीट का चुनाव जीता है। गजेंद्र सिंह जोधपुर विश्विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हे वित्त संबंधित मामलों का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रमों में भी उनकी काफी सहभागिता रही। एक सांसद के रुप में शेखावत को 5 उन सांसदों की सूची में शामिल किया गया जिन्होंने संसद में होने वाली बहस में सबसे ज्यादा हिस्सा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »