18 Apr 2024, 17:14:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रसाद जोशी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 11:49PM | Updated Date: May 30 2019 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी लगातार चार बार धारवाड़ सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। साल 2004 में उन्होंने धारवाड़ उत्तर से चुनाव जीता था। इसके बाद 2009 में इस सीट का नाम धारवाड़ कर दिया गया और दोनों बार यहां से जोशी को ही जीत मिली थी। वह कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट पहले धारवाड़ उत्तर सीट के नाम से जानी जाती थी। लेकिन साल 2009 के चुनाव में इसे धारवाड़ संसदीय सीट का नाम दिया गया।
 
इस सीट पर लंबे सबसे से बीजेपी का वर्चस्व है और वर्तमान में बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने यहां परचम लहराया है। धारवाड़ लोकसभा सीट का उदय 2008 में हुए परिसीमन के बाद हुआ था। इससे पहले यह सीट धारवाड़ उत्तर के नाम से जानी जाती थी। यहां अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं जिनमें 10 बार कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। लेकिन खास बात यह है कि साल 1996 से लगातार बीजेपी धारवाड़ लोकसभा सीट से जीत रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »