20 Apr 2024, 15:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रकाश जावड़ेकर ने ली मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 11:35PM | Updated Date: May 30 2019 11:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जावड़ेकर पिछली सरकार में मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी के सबसे चर्चित चेहरों में से एक और पार्टी के प्रवक्ता, प्रकाश जावड़ेकर ने 5 जुलाई, 2016 को मानव संसाधन विकास मंत्री के तौर पर पदभार संभाला। जावड़ेकर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री थे।
 
जावड़ेकर 1990 से 2002 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 2008 में जावड़ेकर राज्यसभा के लिए चुने गए। वह सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहे और आखिरकार मोदी की कैबिनेट में जगह मिली। राजनीति में पदार्पण से पहले, वह एक बैंकर थे। उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक एक बैंक में काम किया। जब पूरी तरह से राजनीति में आ गए, तो उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूर्णकालिक पार्टी कार्यकर्ता बन गए। आज, वह न केवल पार्टी के प्रवक्ता हैं, बल्कि संतुलित पर्यावरण (ग्लोब) के लिए वैश्विक विधायी संगठन के अध्यक्ष भी हैं। वह विभिन्न समितियों के सदस्य भी हैं। जावड़ेकर को यात्रा करना बहुत पसंद है और उन्होंने बहुत यात्रायें की हैं। उन्होंने मराठी भाषा में किताबें भी लिखी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »