29 Mar 2024, 12:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रमेश पोखरियाल निशंक ने दूसरी बार ली मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 11:25PM | Updated Date: May 30 2019 11:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। हरिद्वार लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री पद की शपथ ली। रमेश पोखरियाल 661050 मत पाकर लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार को 254786 मतों के अंतर से हराया। अम्बरीश को 406264 इतने मत मिले। बसपा प्रत्याशी डॉ अंतरिक्ष सैनी 173169 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर डॉ निशंक ने 567662 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को लगभग 1.77लाख मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। रेणुका को 398340 मत मिले थे। निशंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद 12 नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली. निशंक के राजनीतिक कद और अनुभव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. उन्होंने 2014-19 तक केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कई नेताओं से पहले शपथ ली।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »