20 Apr 2024, 19:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2 में मंत्री पद की शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 10:56PM | Updated Date: May 30 2019 10:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को सावित्री और नारायणन सीतारमण के घर एक बेटी का जन्म हुआ। नाम रखा गया निर्मला। नारायणन सीतारमण भारतीय रेलवे में नौकरी करते थे, उनका ट्रांसफर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होता रहता था। इसकी वजह से निर्मला को खूब घूमने का मौका मिला। शुरुआती पढ़ाई के बाद 1976 में शीतललक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली में अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। 1978 तक इस कॉलेज में रहने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली आ गईं।
 
निर्मला सीतारमण 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। जिस समय नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो निर्मला सीतारमण को 6 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में इन्हें शामिल किया गया। उसके बाद टीवी डिबेट में भाग लेकर चर्चा बटोरने लगीं। 2014 के लोकसभा चुनावों तक टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखती रहीं और सरकार बनने के बाद 2016 में इन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। इसके अलावा वो वित्त और कॉर्पोरेट अफेयर्स की राज्य मंत्री भी रहीं जो वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतर्गत आता है। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के राज्यसभा उप-चुनावों में उतरीं और इसमें उन्हें जीत हासिल हुई। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। उनकी नई कैबिनेट में कुछ नए-कुछ पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं। जो पुराने चेहरे हैं उनमें से एक निर्मला सीतारमण होंगी। पिछली कैबिनेट में ये रक्षामंत्री थीं। निर्मला सीतारमण दोबारा मंत्री पद की शपथ ले रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »