25 Apr 2024, 18:33:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा के चाणक्‍य कहे जाने वाले अमित शाह ने मंत्री पद कि ली शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 10:45PM | Updated Date: May 30 2019 10:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को नरेंद्र मोदी सरकार मंत्री बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें मंत्री बनाए जाने की जानकारी दिन में ही गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर दे दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री मंडल में मजबूत साथी के रूप में शामिल होने पर हमारे पर्थदर्शक एवं मार्गदर्शक श्रध्देय अमित शाह से शुभेच्छा मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।'' 
 
शतरंज खेलने, क्रिकेट देखने एवं संगीत में गहरी रुचि रखने वाले भाजपा के 'चाणक्य' अमित शाह ने राज्य दर राज्य भाजपा की सफलता की गाथा लिखते हुए इस बार लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या 303 करने में महती भूमिका निभाई है। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वह 1984-1985 में भारतीय जनता पार्टी से एक आम कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े थे। लेकिन, आज भाजपा को सबसे मजबूत कड़ियों में से एक हैं। अमित शाह ने कई बार गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के लिए चुनावी रणनीति बनाई। अमित शाह साल 1997 में सरखेज विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा पहुंचे।
 
वर्तमान लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह की सफल रणनीति को श्रेय दे रहे राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि विचारधारा की दृढ़ता, असीमित कल्पनाशीलता और वास्तविक राजनीतिक लचीलेपन का शानदार समन्वय कर शाह ने चुनावी समर में भाजपा की शानदार जीत का मार्ग प्रशस्त किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »