19 Apr 2024, 06:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने महात्मा गांधी और अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 10:54AM | Updated Date: May 30 2019 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दुबारा ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मोदी सुबह करीब सात बजे राष्ट्रपति की समाधि राजघाट पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। सत्रहवीं लोकसभा के 23 मई को आए नतीजों में श्री मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 353 सीटें जीती हैं। इसके बाद मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सदैव अटल समाधी पर गये और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »