25 Apr 2024, 20:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिद्धू की शायरी पर बोले प्रोड्यूसर- जनाजा 23 मई को उठ चुका है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 1:01PM | Updated Date: May 29 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद भी शायराना अंदाज ट्विटर पर बरकरार है। लेकिन इस बार सिद्धू को यह शायराना अंदाज काफी महंगा पड़ा है। क्योंकि उन्हें इस बार एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने करारा जवाब दिया है। 
 
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद एक शायरी, 'ज़िन्दगी अपने दम पर जी जाती है, औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है' को ट्वीट किया था, लेकिन लोगों ने इस पर कमेंट करके उनकी खिंचाई शुरू कर दी। लेकिन इस ट्वीट को फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने रीट्वीट करते हुए सिद्धू को करारा जवाब तो दिया ही साथ ही उनके खासे मजे भी ले लिए। अब अशोक पंडित का यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
अशोक ने सिद्धू को जवाब में लिखा, 'आप लोगों का जनाजा 23 मई को उठ चुका है! चौथा भी हो चुका है! अब बरसी में मिलेंगे!' अब ये तो बनी सी बात है कि हाजिरजवाबी के लिए मशहूर सिद्धू इस तंज पर चुप नहीं रहने वाले। देखना होगा की  इसका जवाब सिद्धू किस शेर से देते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »