24 Apr 2024, 14:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शांति एवं सुरक्षा के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकल्फ जरूरी: गुटेरेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 12:12AM | Updated Date: May 29 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कहा कि संरा शांतिरक्षक वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निवेश है, लेकिन इसके लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकल्प जरूरी है। गुटेरेश ने संरा के शहीद शांतिरक्षकों को नमन करते हुए अपने संदेश में कहा, ‘‘हम आज उन 10 लाख से अधिक नर-नारियों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने 1948 से लेकर अब तक संरा शांतिरक्षक के रुप में काम किया। हम  3,800 से अधिक उन शांतिरक्षकों को स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।

हम आज दुनियाभर में तैनात 100,000 असैन्य, पुलिस और सैन्य शांतिरक्षकों तथा इन बहादुर, निष्ठावान पुरुषों एवं महिलाओं को इस कार्य के लिए भेजने वाले देशों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हमने ‘एक्शन फॉर पीसकींपिंग’ की पहल की है, जिसका उदेश्य हमारे मिशनों से अधिक सशक्त, सुरक्षित तथा भविष्य के लिए अधिक उपयुक्त बनाना है। उन्होंने कहा,‘‘संरा शांतिरक्षक दुनिया में संघर्ष ग्रस्त परिस्थितियों में फंसे हुए लोगों के लिए आशा की किरण है। आइए हम सब मिलकर लोगों के संरक्षण और शांति को आगे बढ़ाने के लिए शांतिरक्षण को अधिक असरदार बनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 29 मई को संरा शांतिरक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »