19 Apr 2024, 18:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC के 2 विधायक और 50 से ज्‍यादा पार्षद बीजेपी में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 5:22PM | Updated Date: May 28 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीएमसी के 2 विधायक सुभ्रांशु राय और तुषार भट्टाचार्य और सीपीएम का 1 विधायक देवेंद्र रॉय और 50 से ज्यादा नगरपालिका पार्षद आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस मौके पर कहा कि बंगाल में जिस तरह सात चरणों में चुनाव हुआ वैसे ही अलग-अलग चरणों में जो लायक होगा बीजेपी ज्वाइन करेंगे। ममता जी को 2021 तक शुभकामना, लेकिन अगर उनके लोग ही छोड़-छोड़कर आ जाएं तो हम कुछ नहीं कर सकते।
 
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अब उनकी पार्टी का भाटपारा नगरपालिका पर कब्जा होगा। अर्जुन सिंह भाटपारा नगरपालिका के अध्यक्ष हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और 2014 में मात्र 2 सीटों पर सिमटी भाजपा इस बार 18 सीटें जीत कर आई है। इस जीत में मुकुल रॉय की बड़ी भूमिका है। रॉय पूर्व में टीएमसी के कद्दावर नेता रहे हैं जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »