29 Mar 2024, 06:04:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी को हराकर 14 Km पैदल चलकर मंदिर पहुंचीं स्मृति ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 3:47PM | Updated Date: May 28 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से राहुल गांधी को चुनाव हराकर केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी 14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍विनायक मंद‍िर पहुंचीं। इस बात की जानकारी स्मृति की दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दी है। एकता ने इंस्टाग्राम पर स्मृत‍ि ईरानी संग एक तस्वीर साझा की है। 
 
स्मृति ईरानी संग तस्वीर के साथ एकता कपूर ने ल‍िखा, "14 किलोमीटर स‍िद्ध‍िविनायक के बाद वाला ग्लो। " एकता ने स्मृत‍ि के साथ कई इंस्टाग्राम वीड‍ियो स्टोरी शेयर की है। एकता ने वीड‍ियो में बताया कि स्मृत‍ि 14 किमी नंगे पांव स‍िद्ध‍िविनायक चलकर दर्शन करने गईं। इस बारे में जब स्मृत‍ि से एकता ने कुछ बोलने को कहा तो वो बोलीं- ईश्वर ने मन्नत पूरी की है। 
 
एकता के शेयर किए गए वीड‍ियो में स्मृत‍ि गाड़ी के आगे की सीट पर बैठी हैं। पीछे की सीट पर बैठी एकता कपूर ने वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं और स्मृत‍ि से बातचीत भी कर रही हैं। स्मृति ने कहा, ये मेरा रव‍ि के साथ पहली बार स‍िद्ध‍िविनायक दर्शन था। वो चार महीने का हो चुका है। मुझे लगता है इस तरह हम पूरी ज‍िंदगी के लिए खास र‍िश्ते में बंध गए हैं। मैं उसकी बहुत खास मासी हूं। एकता ने वीड‍ियो में बताया कि स्मृत‍ि खास मन्न्त पूरी होने पर स‍िद्ध‍िविनायक पहुंचीं। लेकिन स्मृत‍ि ईरानी ने ये तो नहीं बताया कि वो कौन सी मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन को गई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »