28 Mar 2024, 21:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साध्वी प्रज्ञा से अब भी नाराज पीएम मोदी - अभिवादन के दौरान फेरा मुंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 1:07PM | Updated Date: May 26 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराकर दिल्ली पहुंची साध्वी प्रज्ञा की खुशी उस समय काफुर हो गई जब पीएम मोदी ने उन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। दरअसल पीएम मोदी शनिवार को संसद भवन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात कर रहे थे।
 
शुभकामनाओं का दौर जारी था। तभी पीएम मोदी साध्वी प्रज्ञा के पास पहुंचे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जैसे ही साध्वी ने उन्हें प्रणाम किया, मोदी ने हाथ जोड़े लेकिन मुंह फेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने को बोल दिया। मोदी साध्वी को छोड़ सभी सांसदों से बेहद प्रेम से मिले।
 
लेकिन साध्वी प्रज्ञा के सामने कुछ असहज दिखे। कुछ इसी तरह का हाल साध्वी का भी था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा भी था कि वह कभी भी साध्वी को माफ नहीं कर पाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »