19 Mar 2024, 09:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर गंभीर कांग्रेस - चुनाव रिजल्ट के बाद उठाएगी बड़ा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 3:00PM | Updated Date: May 21 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव परिणामों के ऐलान के बाद पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनसे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ टकराव को लेकर जवाब तलब किया जा सकता है। दोनों नेताओं के बीच घमासान को लेकर पार्टी गंभीर है। पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी आशा कुमार जल्द प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से रिपोर्ट तलब करेंगी।
 
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद इस पूरे घमासान पर प्रदेश कांग्रेस से रिपोर्ट मांगेंगी। प्रदेश कांग्रेस से रिपोर्ट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, वह चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद ही कोई रिपोर्ट मांगी जा सकती है।
 
टिकट न मिलने से उपजा विवाद: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू की लड़ाई काफी पुरानी है। मौजूदा विवाद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को चंडीगढ़ से टिकट नहीं मिलने के बाद शुरू हुआ। नवजोत कौर का आरोप है कि कैप्टन की वजह से उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला। आरोप पर सिद्धू ने कहा था कि उनकी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलतीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »