20 Apr 2024, 20:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने दिए संकेत - अमेठी सीट से लड़ सकती हैं उपचुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 4:34PM | Updated Date: May 18 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐसे संकेत दिए हैं कि अमेठी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति में वह वहां से लड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसी खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगर अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव जीत जाते हैं तो प्रियंका अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। 
 
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने इस बात के संकेत दिए।  रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका से पूछा गया कि अगर राहुल गांधी अमेठी और वायनाड, दोनों सीट से चुनाव जीत जाएं तो क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर प्रियंका ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है। प्रियंका ने कहा कि इसका फैसला तब होगा जब मेरा भाई दोनों में से कोई एक सीट छोड़ेगा। तब इस पर चर्चा होगी।  गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »