20 Apr 2024, 09:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर पांच कारतूस के साथ नाबालिग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 1:23AM | Updated Date: May 18 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शुक्रवार को  मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर पांच कारतूस के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि अपराह्न 15:55 बजे मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच के दौरान सीआईएसएफ जवान को एक बैग में कारतूस नजर आये। उसने तुरंत बैग लेकर जा रहे लड़के को रोका और अपने वरिष्ठ अधिकारी तथा मेट्रो के अघिकारियों को इसकी सूचना दी। पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर का निवासी है। पूछताछ में वह कारतूसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद उसे दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »