29 Mar 2024, 15:22:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माउंट एवरेस्ट से उतरते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 5:18PM | Updated Date: May 17 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांठमांडू। हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी  माउंट एवरेस्ट पर फतह के बाद वापसी के दौरान दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जबकि आयरलैंड का एक पर्वतारोही लापता है। सेवेन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने शुक्रवार को बताया कि माउंट एवरेस्ट पर फतह के लिए गए भारतीय सेना के पहले अभियान दल में शामिल नारायण सिंह  की कल रात उस समय मौत हो गयी जब वह एवरेस्ट पर फतह के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान  आठ हजार दो  सौ मीटर की ऊंचाई पर सेना के जवान ने अपने साथियों से बेचैनी की शिकायत की थी और उसके बाद उसकी मौत हो गई। 
 
  हिमालय टाइम्स के अनुसार  भारतीय पर्वतारोही रवि  थाकर अपने शिविर कैंप चार में शुक्रवार सुबह मृत पाया गया।  शेरेपा ने बताया कि रवि आयरलैंड के जानेमाने पर्वतारोही एन रिचर्ड हन्ना के आठ सदस्यीय अभियान दल के सदस्य थे।  रवि ने अपने साथियों के साथ गुरुवार सुबह माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। इसके अलावा इसी दल के एक सदस्य आयरलैंड के सीमुस सेन लॉलेस एवरेस्ट की चोटी से लौटते समय ‘बाल्कनी एरिया’ से फिसल गये। उनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »