25 Apr 2024, 20:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी के समर्थन में उतरे सिद्धू, कहा - वह कभी झूठ नहीं बोलती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 2:14PM | Updated Date: May 17 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। कांग्रेस नेता व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर लगातार हमला कर रही हैं। नवजोत सिद्धू अपनी पत्नी का समर्थन में उतरते हुए कहा कि मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलती हैं। आपको बताते जाए कि नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी पर अमृतसर से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने का आरोप लगा लगाया था। इसके बाद पंजाब की सियासत गरमा गई थी।
 
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सिद्धू से जब उनकी पत्नी के आरोपों के बारे में पूछो तो उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी नैतिक रूप से इतनी मजबूत हैं कि वह कभी झूठ नहीं बोलेंगी। यही मेरा जवाब है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने 14 मई को कहा था कि अमरिंदर सिंह एवं प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी ने उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से टिकट नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने यह दावा किया है वह अपने दम पर कांग्रेस को पंजाब की 13 सीटें दिला पाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »