28 Mar 2024, 17:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मदर्स डे पर मां बनीं इरोम शर्मिला - दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 3:32PM | Updated Date: May 13 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आयरन लेडी ऑफ मणिपुर के नाम से जानी जानें वाली इरोम शर्मिला ने मदर्स डे के मौके पर बंगलूरू के क्लाउडनाइट अस्पताल में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। बता दें कि इरोम शर्मिला ने 16 सालों तक राज्य में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए भूख हड़ताल पर रहीं थी। 
 
बता दें कि शर्मिला ने 46 साल की उम्र अगस्त 2016 में अपना भूख हड़ताल समाप्त किया था। भूख हड़ताल तोड़ने के बाद वे कोडईकनल चली गई थीं। इसके बाद वह गर्भवती हुई, जिसके बाद वे बंगलूरू आ गई। शर्मिला और उनके गोवा स्थित ब्रिटिश नागरिक पति देशमोंड कूटिन्हो ने अपनी बेटियों का नाम निक्स सखी और ऑटम तारा रखा है।
 
बच्चियों को जन्म देने के बाद शर्मिला ने कहा, यह एक नई जिंदगी है। मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं बहुत खुश हूं। मेरी और देशमोंड की कोई इच्छा नहीं थी। हम केवल स्वस्थ बच्चे चाहते थे। शर्मिला के बच्चियों का जन्म रविवार सुबह 9.20 मिनट पर सी सेक्शन के जरिए क्लाउडनाइन की मल्लेश्वरम शाखा में हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »