29 Mar 2024, 03:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM ममता ने खोया आपा, कहा - मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 3:14PM | Updated Date: May 9 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी पर हमला बोलते-बोलते आपे से बारह हो गईं और कुछ ऐसा बोल दिया जिसने सियासत में बवाल मचा दिया। पुरुलिया हुए ममता ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ। ममता ने कहा - मैं बीजेपी के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ।
 
ममता ने आगे कहा, मोदी जैसा झूठा मैंने आजतक नहीं देखा। असम में 22 लाख बंगालियों के नाम काट दिए गए। महाराष्ट्र और यूपी से बिहारियों को खदेड़ दिया गया। अब वह बंगाल में भी एनआरसी की बात करते हैं। ममता ने कहा, प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के समय मोदी बंगाल नहीं आते। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ममता ने कहा, 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यूपी का चमड़ा कारोबार बंगाल में आ गया है। गैस और केबल टीवी के दामों में इजाफा हुआ है। वे सिर्फ दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को धर्म के आधार पर बांटते हैं।
 
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, आज ममता बनर्जी ने कहा कि वह पीएम मोदी को थप्पड़ मारेंगी। यह निंदनीय बयान है। प्रियंका गांधी ने भी आज आपत्तिजनक बयान दिया। दो दिन पहले पीएम ने कांग्रेस को अतीत की एक बात याद दिलाई थी। उन्होंने कहा, विपक्ष लगातार गाली-गलौच कर रहा है। यह उनकी हार की हताशा को दिखाता है। पीएम ने कांग्रेस को एक चैलेंज दिया था, हम उसे दोहरा रहे हैं। कांग्रेस अपने अतीत को लेकर जिस मंच पर चाहे बहस कर ले। बलूनी ने कहा, अब बोफोर्स, भ्रष्टाचार और सिख दंगों  की बात करना गलत बताया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »