28 Mar 2024, 18:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, कहा - 'सेक्सी दुर्गा' जैसी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 12:35PM | Updated Date: May 8 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के बेगुसराय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कुछ दिन पहले ही मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी दी थी, जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया। बिहार के कोर्ट में मंगलवार को उन्हें इस मामले में जमानत मिली, जिसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने एक और भड़काऊ बयान दिया। गिरिराज सिंह ने मलयालम की विवादास्पद फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है, लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। 
 
बता दें कि गिरिराज सिंह ने ये बयान साउथ दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। इस रैली में रमेश विधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी का एक मुहावरे का इस्तेमाल किया और इसके साथ ही उनपर राजद्रोह का आरोप लगाया। रमेश ने केजरीवाल पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में पत्थर अटकाने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय लोकसभा सीट पर कन्हैया कुमार भाकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »