28 Mar 2024, 17:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बघेल का PM मोदी पर हमला, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2019 10:45AM | Updated Date: May 7 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सभी सभाओं में चौकीदार चोर के नारे लगवाते हैं। लेकिन जब पीएम मोदी ने कहा राजीव गांधी तो भ्रष्टाचार के सरताज थे तो सियासी बयानबाजी और तीखी हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र भले ही उनके परिवार के खिलाफ नफरत वाली बात करेंगे वो तो प्रेम की भाषा के हिमायती हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता पीएम मोदी के खिलाफ हमलावर हो चुके हैं।
 
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन पीएम उनके खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसे में लगता है कि मोदी जी का मानसित संतूलन बिगड़ गया है। उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है। वो कहते हैं कि सिर्फ तीन से चार घंटे सोते हैं। ऐसा कोई भी शख्स जो पर्याप्त नींद नहीं लेता है वो अपना मानसिक संतुलन खो देता है।
 
भूपेश बघेल ने कहा कि यह चुनाव उन लोगों के खिलाफ है जो बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाते हैं। जहां तक देश के अगले पीएम की बात है तो एक बात साफ है कि यूपीए सरकार बनाने जा रही है और राहुल गांधी देश के अगले पीएम बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सिर्फ जुमलेबाजी हुई है। आप जुमलों से कुछ समय तक लोगों के दिलों पर राज कर सकते हैं। लेकिन जनता को नतीजों से मतलब होता है। आर्थिक मुद्दों पर ये सरकार नाकाम रही है। इसके साथ ही सामाजिक सद्भाव में कमी आई है। आप सिर्फ एक विचार को आगे बढ़ाकर भारत जैसे देश में शासन नहीं कर सकते हैं। 
 
ऐसे में सवाल ये है कि कांग्रेस में बौखलाहट क्यूं है। दरअसल आने वाले दो चरणों में दिल्ली समेत जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं उनमें चार प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के नेता राफेल मुद्दे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। ऐसे में बीजेपी को लगता है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने सोमवार को झारखंड के चाईबासा में भी कहा कि पहली बार वोट देने जाने रहे युवाओं को यह पता चलना चाहिए कि 80 के दशक में कांग्रेस की सरकारों ने क्या कुछ किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का रुख हमेशा डबल स्टैंडर्ड का रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »