29 Mar 2024, 19:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पप्पू यादव ने गाया गाना- ये पब्लिक है ये सब जानती है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 3:51PM | Updated Date: Apr 23 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। बिहार में भी पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है। उनमें से मधेपुरा सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है क्योंकि यहां तीन दिग्गज नेता शरद यादव, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और बिहार सरकार के मंत्री दिनेश चंद्र यादव चुनाव चुनाव मैदान में हैं। 
 
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के सीनियर नेता दिनेश चंद्र यादव एनडीए के उम्मीदवार है। महागठबंधन से शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि जनाधिकार पार्टी के चीफ पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां निवर्तमान सांसद हैं।
 
चुनाव के दिन पप्पू यादव ने गाने गाते हुए अपने मन की व्यथा व्यक्त की है। उन्होंने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना गया। जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां। साथ ही कहा कि मेरा तो भगवान, आका, दादा सब यहां है। उसके बाद पप्पु यादव ने गया, ये पब्लिक है ये सब जानती है। हां जी अंदर क्या है। बाहर क्या है। पब्लिक सब जानती है।
 
गौर हो कि तीसरे चरण में बिहार की 5 सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में आज वोटिंग हो रही है। वर्ष 2014 के चुनाव में झंझारपुर से बीजेपी, खगड़िया से एलजेपी, अररिया और मधेपुरा से आरजेडी जबकि सुपौल से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। 2014 में पप्पु यादव ने आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे लेकिन बाद में तेजस्वी को लेकर लालू यादव से मतभेद होने पर उन्होंने जनाधिकार पार्टी बना ली थी।
 
हालांकि पप्पु यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होना चाहते थे लेकिन उन्हें इंट्री नही मिली। फिर वह निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।  बिहार के महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, हम, वीआईपी और रालोसपा शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »