28 Mar 2024, 16:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्र के विरूद्ध षडयंत्र करने वालों के विरूद्ध 'धर्म युद्ध' है यह चुनाव - प्रज्ञा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 10:11PM | Updated Date: Apr 17 2019 10:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज कहा कि राष्ट्र धर्म के लिए हम सब मिलजुलकर कार्य करेंगे और धर्म युद्ध जीतेंगे। भोपाल से भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में  किसी का नाम लिए बगैर कहा कि राष्ट्र के विरूद्ध जो षडयंत्र कर रहे हैं, उनके विरूद्ध हम सब मिलजुलकर कार्य करेंगे और धर्मयुद्ध जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह धर्म युद्ध प्रारंभ हुआ है। साध्वी ने बताया कि उन्होंने आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। सभी का मन बहुत अच्छा है और सब मिलजुलकर चुनाव लडेंगे।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी को कमजोर मानती हैं, क्योंकि वे धर्म का मार्ग नहीं अपनाते हैं। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने भगवा और सनातन धर्म को अपमानित किया है। भगवा और हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान यह भी बताएंगी कि किस तरीके से उन्हें प्रताड़ति किया गया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आज भाजपा ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशी घोषित किया है। वे मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी रही हैं। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। कांग्रेस ने सिंह को आज से तीन सप्ताह से अधिक समय पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया था और वे चुनाव प्रचार में जुट भी गए हैं। भोपाल में मतदान 12 मई को होगा और नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया कल से शुरू हो गयी है, जो 23 अप्रैल तक चलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »