19 Apr 2024, 04:28:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने राजनाथ के खिलाफ प्रमोद कृष्णम को दिया टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 10:01AM | Updated Date: Apr 17 2019 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम आचार्य प्रमोद कृष्णन का है जिन्हें लखनऊ से टिकट दिया गया है।
 
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लखनऊ से प्रमोद कृष्णन और कैसरगंज से विनय कुमार पांडे तथा मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर पंकज सांघवी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक कुल 407 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
 
इसके साथ ही कांग्रेस ने लखनऊ में  सपा-बसपा गठजोड़ को करारा झटका दिया है। माना जा रहा है कि शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को गठबंधन की ओर से उतारा जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »