29 Mar 2024, 13:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड के पूर्व सीएम एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 9:39AM | Updated Date: Apr 17 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। रोहित तिवारी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मृत लाया गया था। दक्षिण दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने रोहित तिवारी की मौत की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है। रोहित दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। यह जानकारी दिल्ली साउथ के डीसीपी विजय कुमार ने दी है। बता दें कि बीते साल 18 अक्टूबर को एनडी तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, शेखर के नाक से खून निकल रहा थ। घर पर मौजूद नौकरों ने शेखर की मां को फोन किया जो उस वक्त अस्पताल में चेक अप करवाने गई थी। बता दें कि साल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं। डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली। रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी। मूल रूप से इंदौर की रहने वालीं अपूर्वा अभी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »