29 Mar 2024, 03:18:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनाव प्रचार पर बैन के बाद मंदिर पहुंचे योगी, किए 'बजरंग बली' के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 10:16AM | Updated Date: Apr 16 2019 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार में आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एक तरफ चुनाव आयोग सख्त हो रहा है तो दूसरी तरफ नेता इसके लिए अन्य जुगाड़ निकालते नजर आ रहे हैं।
 
कई नेताओं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में 72 घंटों तक के लिए चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नया तरीका निकाल मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए। योगी सबुह 9 बजे हनुमान मंदिर पहुंचे और वो वहां 10-15 मिनट तक रुके। इसी बीच उन्होंने चालीसा का पाठ किया।
 
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा उन पर प्रचार के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन ऐसे में वह मंदिर जा सकते हैं। इसके जरिए उन्होंने सुर्खियों में रहने का नया तरीका अपनाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »