19 Apr 2024, 22:08:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘मोदी कृपा’ से राफेद सौदे के बाद अनिल अंबानी की कंपनी का टैक्स माफ : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 6:47PM | Updated Date: Apr 13 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल सौदे मामले को लेकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोला। कांग्रेस ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ‘मोदी कृपा’ से फ्रांस की सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी के अरबों रुपए का कर माफ किया। 
कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फ्रांस के प्रतिष्ठित अखबार ‘ले मोंदे’ की रिपोर्ट से ‘मनी ट्रेल’ का खुलासा हो गया है और यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल मामले में ‘अनिल अंबानी के बिचौलिए’ का काम किया है।
 
फिलहाल कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा और अनिल अंबानी के समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, राफेल मामले में कांग्रेस की ओर से पहले लगाए गए आरोपों को सरकार एवं अनिल अंबानी समूह ने सिरे से खारिज कर दिया था।
 
सूरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘फ्रांस के अखबार में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। क्या मनी ट्रेल सामने आ गई है। क्या मोदी अपने मित्र डबल ए (अनिल अंबानी) के बिचौलिए के रूप में काम कर रहे हैं। क्या अब चौकीदार की चोरी पकड़ी गई है।’ उन्होंने कहा, ‘23 मार्च 2015 को पेरिस जाकर वहां के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से मिलते हैं। उस वक्त ऑफसेट साझेदार एचएएल थी। बाद में पीएम मोदी जाते हैं और सौदे को बदल देते हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »