17 Apr 2024, 04:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असली डिग्री वालों छात्रों से लड़ रही नकली डिग्री वाली सरकार: कन्हैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 11:53PM | Updated Date: Apr 12 2019 11:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी की शैक्षिक योग्यता पर चुटकी लेते हुये शुक्रवार को कहा कि नकली डिग्री वाली सरकार देश में असली डिग्री वाले छात्रों से लड़ रही है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने ट्विटर पर कहा, ‘‘नकली डिग्री वाली सरकार अशिक्षा से लड़ने के बजाए पिछले पांच वर्षों से देश के हर कोने में असली डिग्री वाले छात्रों से लड़ रही है तभी तो विकास और मंत्री जी की डिग्रियां दोनों ही आगे नहीं पीछे जा रही है।’’  गौरतलब है कि कुमार ने श्रीमती ईरानी के अपनी डिग्री पूरी नहीं करने की बात स्वीकार किये जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। इससे पहले कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि ईरानी ने चुनाव आयोग में हलफनामा दायर कर कहा था कि वह स्रातक हैं और अब वह अपनी ही बात का खंडन कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »