19 Apr 2024, 18:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो गया और गूगल ने भी खास अंदाज में भारतीय लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए डूडल बनाकर मतदाताओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। चुनाव को लेकर मतदाताओं में जहां एक ओर जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं गूगल ने अपने डूडल के जरिए संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान का कितना महत्व होता है और लोग कैसे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। गूगल ने अपने डूडल में अंगुली पर लगी नीली स्याही भी दर्शाई, जो भारत में मतदान के बाद मतदाताओं को लगाई जाती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »