24 Apr 2024, 08:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मॉब लिंचिंग: अखलाक के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 4:22PM | Updated Date: Apr 11 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण की वोटिंग में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इसमें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां गुरुवार सुबह से ही वोटिंग का दौर जारी है। इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक 2015 में मॉब लिचिंग का शिकार बने मोहम्मद अखलाक के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब बताया जा रहा है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दादरी के बिसहड़ा गांव में रहने वाले अखलाक के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। ये इलाका गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
 
जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर के ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने बताया कि बीते कई महीने से अखलाक के घर में कोई सदस्य बिसहड़ा गांव में नहीं रह रहा था। वोटिंग लिस्ट में परिवार के सदस्यों का नाम नहीं होने की जानकारी उस समय सामने आई जब परिवार के लोग वोट डालने मतदान स्थल पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों का नाम वोटिंग लिस्ट से गायब मिला।
 
मोहम्मद अखलाक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना सितंबर 2015 में हुई थी। इस घटना में गोमांस रखने की वजह से कुछ लोगों ने मोहम्मद अखलाक के घर पर हमला कर दिया था। करीब 200 की संख्या में आए हमलावरों ने 51 वर्षीय मोहम्मद अख़लाक को उनके घर से घसीटकर बाहर ले गए और गोमांस रखने के संदेह में उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बिसहड़ा गांव में तनाव के हालात भी देखने को मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »